Nainital-Haldwani News

युवाओं के आंदोलन को हाईजैक कर चुकी है कांग्रेस: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत

Ad

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेसी अब आम जनता को भी निशाना बना रहे हैं, छात्र आंदोलन को हाईजैक कर चुके कांग्रेस के नेता अब राज्य को अशांत करने का कार्य कर रहे हैं।पुष्कर धामी की सरकार देवभूमि उत्तराखंड को कश्मीर नही बनने देगी।आज का प्रदेश व्यापी बंद पूर्णतह असफल साबित हुआ क्योंकि इस बंद के कॉल के पीछे कही ना कही अघोषित रूप से कांग्रेस पार्टी थी जिसको की उत्तराखंड की देवतुल्य जनता अच्छी तरह से समझती है।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश रावत ने नकल विरोधी कठोर कानून का स्वागत किया।और कहा कि युवाओं को भ्रमित करने वालों के साथ ही पुलिस की भूमिका की भी जांच होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में भर्ती में अनुसूचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय अध्यादेश का स्वागत करते हुए कहा कि हम हमेशा सही के साथ खड़े हैं किसी भी योग्य प्रतियोगी को न्याय मिलना ही चाहिए।

उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां नकल कराने का दोषी पाए जाने पर ₹10 करोड़ तक के जुर्माने एवं आजीवन कारावास का प्रावधान 2023 के अध्यादेश में किया गया है। रावत ने कल की देहरादून में हुए लाठीचार्ज एवं पथराव की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। हम योग्य प्रतियोगियों के साथ सदैव खड़े हैं और यदि कोई षड्यंत्र किया गया है अथवा पुलिस, प्रशासन की ओर से कोई कोताही हुई है तो उसकी भी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। हम प्रदेश के युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने तथा वार्ता करने का अनुरोध करते है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की ऊर्जा का दुरुपयोग कर अपने स्वार्थों की सिद्धि करना चाहती हैं जिसे हमारी सरकार सफल नहीं होने देगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top