Uttarakhand News

केदारनाथ उपचुनाव: छोटे-छोटे गांवों पर है भाजपा की नजर , क्या मिलेगी कामयाबी !

Ad

केदारनाथ उपचुनाव में प्रचार अभियान को गति देने, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट 5 दिवसीय दौरे पर केदारनाथ विधानसभा रहेंगे । इस दौरान वह मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी के साथ अगस्तमुनि में आयोजित अनुसूचित जाति सम्मेलन के साथ अन्य विभिन्न माइक्रो मैनेजमेंट कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान में जानकारी लेते हुए बताया कि आज 11 से 15 नवम्बर तक भट्ट केदारघाटी में पार्टी के चुनाव अभियान में शामिल होंगे। जिसके तहत वह मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में चन्द्रपुरी में होने वाले अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबंधित करेंगे। जिसके उपरांत वह कंडार, दयोला, क्यूंजा, मोहनखाल पोखरी, किंडजानी, बाड़व, कांदि जागरी, आंसों, जय कांडी, भंडज, चन्द्रपुरी में जनसंपर्क करते हुए 14 नवंबर को गोचर मेले में भाग लेंगे। इसके उपरांत ख़त्याल, नारी गांव, मय कोटि, बेंज आदि दर्जनों गांवों में घर घर प्रचार कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

चौहान ने जानकारी दी कि पार्टी उपचुनाव में माइक्रो प्रोग्राम और बूथ मैनेजमेंट की रणनीति पर कार्य कर रही है। जिसके तहत बड़े कार्यक्रमों एवं सम्मेलनों के अतिरिक्त संगठन का फोकस बूथ इकाई की सक्रियता और घर घर गांव गांव भ्रमण जैसे छोटे कार्यक्रमों को प्रमुखता से अंजाम देने पर भी है । ताकि जनता तक अपनी बात पहुंचाकर, उनकी डबल इंजन सरकार के प्रति उनके विश्वास को शत प्रतिशत वोट में तब्दील किया जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि केदारनाथ में हमारी जीत तय है, लेकिन इस जीत को सबसे बड़ी बनाने के लिए पार्टी कोई कर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top