Nainital-Haldwani News

बेला के समर्थन में भाजपा दिग्गज का जनसंपर्क, एक भविष्यवाणी भी कर दी

Ad

हल्द्वानी: राम डी आनसिंह जिला पंचायत सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी बेला तोलिया के पक्ष में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने धुआंधार प्रचार किया। विधायक भगत ने 15 में से 13 ग्राम सभाओं में जनसभाएं कर जनता से बेला तोलिया के लिए वोट की अपील की। उनके धुआंधार प्रचार से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश पैदा हुआ और सभी ने अपनी पूरी ताकत प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में झोंक दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

आज बेला तोलिया ने नाथूपुर पाडली और मल्ला फतेहपुर में पूर्व प्रदेश महामंत्री व दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के साथ ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया।

सुरेश भट्ट ने कहा, “राज्य की सभी 12 जिला पंचायत सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा, और इसकी शुरुआत राम डी आनसिंह सीट से होगी।” वहीं, शशांक रावत ने दावा किया कि बेला तोलिया इस सीट पर सर्वाधिक अंतर से जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने कहा, “युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी ताकत से प्रचार में जुटे हैं, और हम भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे।”युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत भी आज अपने युवा साथियों के साथ बेला तोलिया के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे ,उन्होंने कहा रामडी आनसिंह सीट पर भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया सर्वाधिक मार्जिन से जीत दर्ज करेंगी । युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी पूरी शक्ति से भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं ।आज प्रचार अभियान के दौरान जिला महामंत्री रंजन बर्गली, प्रताप बोरा, आभा गोस्वामी, प्रमोद तोलिया, एकेश तिवारी, कार्तिक हर्बोला, रत्नेश शाह, हिमांशु , मनोज जोशी, मदन मोहन जोशी सहित भाजपा के बूथ अध्यक्ष और शक्तिकेंद्र संयोजक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top