Uttarakhand News

कोराना वायरस से संक्रमित भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊं संयोजिका नर्मदा तिवारी का निधन

Ad

कोराना वायरस से संक्रमित भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊं संयोजिका नर्मदा तिवारी का निधन

अल्मोड़ा: कोरोना वायरस के मामले भी बढ़ रहे हैं और रोजाना सामने आ रहे मौत के आंकड़े लोगों को परेशान भी कर रहे हैं। उत्तराखंड भाजपा टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊं संयोजिका नर्मदा तिवारी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है। उनकी उम्र 53 वर्ष थी। बीती देर रात कोविड हास्पिटल (बेस चिकित्सालय) में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि भाजपा नेत्री नर्मदा तिवारी कई दिनों से बीमार चल रही थी। उन्हें तेज बुखार, खासी व सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें बीते बुधवार को चिकित्सालय ले गए। इसके बाद कोरोना जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया जो पॉजिटिव आया। चिकित्सालय सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेत्री पहले से ही मधुमेह व हाइपरटेंशन से ग्रसित थीं। देर रात उन्हें हल्द्वानी रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उनका निधन हो गया।

नर्मदा तिवारी भाजपा में वर्षों से थी। वह पार्टी में काफी सक्रिय थी। वह सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी लोगों की मदद करती थी। उन्होंने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2007 में निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद वह भाजपा की सदस्य बन गई। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा को मजबूती देने में बड़ी भूमिका निभाई। गोलनाकरड़िया (हवालबाग ब्लाक) निवासी नर्मदा जाख तिवारी गांव (लमगड़ा विकासखंड) की पूर्व प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहीं।

दर्जा राज्य मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य गोविंद सिंह पिलखवाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योतिसाह मिश्रा, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी विमला रावत, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, राज्य मंत्री रेखा आर्या, विधायक महेश नेगी, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, वरिष्ठ नेता धन सिंह रावत, लीला बौरा, प्रदेश प्रभारी भाजयुमो गौरव पांडे, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सुभाष पांडे आदि ने गहरा शोक जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top