Uttarakhand News

हरिद्वार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, राजनीतिक पंडितों जीत को धामी मैजिक करार दिया

देहरादून: हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। चुनाव में भाजपा ने अब तक हरिद्वार में जीती हैं उतनी राज्य गठन से लेकर अब तक भाजपा की झोली में कभी नहीं आई। राजनीतिक विशेषज्ञ इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल की दूसरी परीक्षा को 100 प्रतिशत अंक के साथ पास किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए पिछले कुछ महीने चुनौतियों से भरे रहे हैं लेकिन उन्होंने चुनौतियों को अपने फैसलों से धराशाई किया है। UKSSSC मामला, विधानसभा भर्ती और अंकिता हत्याकांड, धामी ने बिना देरी किए फैसले किए हैं। इस बीच हरिद्वार में हुआ शराब कांड भी चुनौती के रूप में उभरा लेकिन युवा मुख्यमंत्री ने इन तमाम चुनौतियों के बावजूद हरिद्वार के नतीजों के जरिये दर्शा दिया कि राज्य की राजनीति में अभी दूर-दूर तक उनका कोई सानी नहीं है।

धामी और भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली परीक्षा थी लेकिन इस जोड़ी ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सबके मुँह बंद कर दिए।हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने कभी भी 4 से ज्यादा जिला पंचायत की सीट नहीं जीती थी लेकिन अब तक आये हरिद्वार पंचायत चुनाव के नतीजों में भाजपा 14 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। पूर्व मंत्री यतीश्वरानंद की विधानसभा में भाजपा सबसे ज्यादा 7 सीट जीत रही है। भाजपा ने इतना बेहतर प्रदर्शन आज तक जिले में नहीं किया तो इसका सीधा श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही जाता है।

To Top