Uttarakhand News

देवभूमि फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

Ad

Uttarakhand: देवभूमि फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा 10 वां रक्तदान शिविर का आयोजनकिया गया। जिसमें करीब 100 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर प्रदेश संरक्षण नरेंद्र पवार भी मौके पर मजूद रहे और उन्होंने सभी आम नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की। प्रदेश संरक्षण नरेंद्र पवार ने युवाओं को बताया कि मतदान हम सभी का अधिकार है और आज के युवा ही देश का भविष्य निर्धारित करते हैं। इसलिए प्रत्येक युवा को रक्तदान करना चाइए। आगे नरेंद्र पवार ने कहा कि रक्तदान से बडा कोई भी दान नही हो सकता, क्योंकि रक्त मशीनों से नहीं बनाया जा सकता है। रक्तदान की भ्रांतियों में न पड़कर हर व्यक्ति को समय पर रक्तदान करने की कोशिश करनी चाहिए। रक्त की संरचना ऐसी है कि उसमें समाहित लाल रक्त कोशिकाएं (आरबीसी) तीन माह में स्वयं ही मर जाते हैं। लिहाजा प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। इस देवभूमि फार्मासिस्टस एसोसिएशन केद्वारा हल्द्वानी शहरमें 100 युवाओं ने रक्तदान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

साथ ही ज़िला प्रभारी कमल बीनवाल ने लोगों से अपील की कि निश्चित रूप से रक्तदान करें तथा लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। रक्तदान करने से न जानें कितने लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष तनिष्क त्यागी व जिला कार्यकारणी जिलाध्यक्ष -हेम लोहनी, जिला उपाध्यक्ष -हेमंत नगरकोटी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष -सूरज कोरंगा, जिला महासचिव-मानस बेलवाल, जिला सचिव-नरेश मेवाड़ी, जिला सचिव -कमलेश टम्टा, जिला सचिव -राजू चुफाल, जिला कोषाध्यक्ष -कमलेश नेगी, जिला प्रभारी-कमल बिनवाल, जिला संरक्षक- मुकेश रावत, जिला सरंक्षक-नीरज ततराड़ी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top