Pithoragarh News

पिथौरागढ़ के बॉबी धामी का भारतीय हॉकी टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया में करेंगे डेब्यू

Ad

Pithoragarh Success Story: Indian Hockey Team: Bobby Dhami Selection:

ADVERTISEMENTS Ad

देवभूमि उत्तराखंड एक ऐसा प्रदेश है जो राष्ट्र की उन्नति एवं सफलता के लिए हर क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए पहचाना जाता है। देश की रक्षा हो या खेल क्षेत्र में देश का प्रतिनिधित्व करना, उत्तराखंड के युवाओं के ऐसे कई अवसर मिले हैं। इन सभी अवसरों को स्वीकार करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से कई बार यहाँ के युवाओं ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखंड में खेल क्षेत्र से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि पिथौरागढ़ जिले के कत्यानी गांव निवासी बॉबी सिंह धामी का चयन भारतीय हॉकी टीम में हो गया है।

जी हाँ, पिथौरागढ़ के बॉबी उत्तराखंड के गौरव और योग्यता को अब विश्वपटल पर प्रदर्शित करेंगे। भारत की राजधानी दिल्ली में हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 27 सदस्यी टीम की घोषणा की है। इस सीनियर पुरुष हॉकी टीम के 27 सदस्यों में से एक फॉरवर्ड खिलाड़ी के रूप में पिथौरागढ़ के बॉबी धामी का भी नाम शामिल है। बता दें कि बॉबी ने कक्षा 6 से 11वीं तक की शिक्षा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून से प्राप्त की है। स्पोर्ट्स कॉलेज से अपनी शिक्षा प्राप्त करते हुए बॉबी ने हॉकी की कई बारीकियां पंकज रावत से सीखीं हैं। पिथौरागढ़ के बॉबी धामी 2017 से हरियाणा सोनीपत के ट्रेनिंग सेंटर में अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल वरुण बेलवाल ने बॉबी की तकनीक और कौशल के बारे में बताते हुए बॉबी की तारीफ भी की है। सोनीपत के ट्रेनिंग सेंटर में बॉबी को प्रशिक्षण वरुण बेलवाल से ही प्राप्त हुआ है। कोच वरुण बेलवाल के मार्गदर्शन में बॉबी ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। कई उपलब्धि हासिल कर चुके बॉबी बताते हैं कि कोच वरुण बेलवाल के सानिध्य में उनके खेल, तकनीक और फिटनेस में अभूतपूर्व सुधार आया है, जिसने उन्हें आज इस नई शुरुआत के लिए तैयार किया है। पिथौरागढ़ क्षेत्र भी बॉबी की इस उपलब्धि से अत्यंत खुश है। बॉबी के माता-पिता ने भी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ बॉबी को अपना आशीर्वाद दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top