Dehradun News

उत्तराखंड पुलिस के खौफ से सरेंडर करेगा बॉबी कटारिया!

Ad

देहरादून: कैंट की किमाड़ी रोड पर बीच सड़क पर टेबल कुर्सी लगाकर शराब पीने की वीडियो वायरल होने के बाद से ही यूट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं। उत्तराखंड पुलिस की चेतावनी को पहले तो बॉबी कटारिया ने हल्के में लिया मगर अब गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस का रुख देखकर उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण की एप्लीकेशन दाखिल कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गुरुग्राम के बसई गांव का रहने बॉबी कटारिया सोशल मीडिया पर वीडियो बनाता है। ये कोई पहली बार नहीं जब शराब और सिगरेट पीते हुए उसके वीडियो वायरल हुए हैं। मगर कहना होगा कि उत्तराखंड में ऐसी हरकत करना उसे भारी पड़ गया। बीते दिनों पुलिस को उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी मिल गया था।

जिसके बाद से ही कैंट कोतवाली पुलिस की एक टीम बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम गई हुई है। मगर अब खबर है कि बॉबी कटारिया मंगलवार को ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि बॉबी कटारिया द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने की जानकारी मिली है। जानकारी प्राप्त की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top