Pithoragarh News

पिथौरागढ़ के बॉबी सिंह धामी बने टीम इंडिया के उपकप्तान

Ad

पिथौरागढ़: प्रदेश के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। शहर के निवासी और चर्चित हॉकी खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी को जूनियर टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय जूनियर हॉकी टीम मलेशिया में 22 से 29 अक्तूबर के बीच होने वाले सुल्तान ऑफ जोरो कप में भाग लेने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ग्राम कत्यानी निवासी श्याम सिंह धामी के पुत्र बॉबी की यह तीसरी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। बॉबी इससे पहले जून 2022 में लुसाने स्विट्जरलैंड में आयोजित एफआईएच फाइव एस में भारतीय पुरुष टीम के सदस्य रहकर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वह साल 2021 जूनियर वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे।

उल्लेखनीय है कि बॉबी ने कक्षा 6 से 11वीं तक स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त किया। जबकि उन्होंने अपने मामा और कोच प्रकाश सिंह से हॉकी के गुर सीखे। प्रकाश का कहना है कि पूरे राज्य के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सफलता से पूरे राज्य गौरवान्वित हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top