Uttarakhand News

नैनीझील में मिला महिला का शव… वाहन से उतरी और फिर छलांग लगा दी

Ad

नैनीताल: नगर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है। पाषाण देवी मंदिर के समीप एक अज्ञात महिला का शव मिला है। नैनीझील में महिला के शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई और नाव चालकों की मदद से महिला के शव को झील से बाहर निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार को लगभग 11 बजे ठंडी सड़क में टहलते हुए राहगीरों ने झील में महिला के एक शव को देखा। झील में शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नाव चालकों की मदद से झील से निकाल लिया। देर शाम तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार महिला को हल्द्वानी से किसी वाहन से तल्लीताल डाँठ में उतरते देखा गया था। जिसके बाद महिला पाषाण देवी मंदिर पहुंची और फिर उसने झील में छलांग लगा दी। कोतवाल प्रीतम सिंह ने कहा कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका की शिनाख्त व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top