Chamoli News

कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चलती कार पर बोल्डर गिरने से पति-पत्नी की मौत

file photo
Ad

देहरादून: चलती कार पर बोल्डर गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग की है। रविवार को कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर बगोली से करीब दो सौ मीटर आगे नारायण बगड़ की ओर एक आल्टो कार पर बोल्डर गिर गया। कार में बलबीर सिंह (45 वर्ष) पुत्र पुष्कर सिंह निवासी मेटा, कुलसारी एवं उनकी पत्नी सावित्री देवी (40 वर्ष) सवार थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बलबीर सिंह की गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बोल्डर गिरने से कार बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। राहगीरों की सूचना के बादपुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने जेसीबी से शवों को बाहर निकाला। कर्णप्रयाग के तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने बताया कि रविवार अपराह्न करीब 3 बजकर 35 मिनट पर कंट्रोल रूम से सूचना को इस हादसे की जानकारी मिली थी। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची थी। शवों को बाहर निकालने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

उत्तराखंड में बरसात के मौसम में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ने लगता है। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन व बोल्डर गिरने की वजह से कई बड़े हादसे हो गए हैं। पिछले साल नैनीताल में भी हरियाणा निवासी दंपत्ति की मौत कार पर बोल्डर गिरने की वजह से हुई थी। बारिश के अलर्ट के देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने भी लोगों पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा टालने की सलाह दी है। इसके अलावा बोल्डर व भूस्खलन होने की आशंका को देखते हुए कई मार्गों को बंद भी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top