Rudraprayag News

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौके पर मौत, तीन घायल

Ad

Rudraprayag news: Road accident: उत्तराखंड के पहाड़ो में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। सड़क हादसों का मुख्य कारण तेज गती में वाहन चलाना, नशे में गाड़ी चालाना होता है। बारिश के मौसम में भी सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता है। सड़क हादसों के चलते प्रतिदिन कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा रुद्रप्रयाग से सामने आया है। जहां तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं।  ( Bolero fell into a ditch in Rudraprayag )

ADVERTISEMENTS Ad

चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। तिलवाड़ा-रतनपुर अंद्रिया घेंगड़ मोटर मार्ग पर अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। टीम ने घायलों को खाई से निकालकर रुद्रप्रयाग अस्पताल भिजवाया। वाहन में पांच स्थानीय लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top