Dehradun News

उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Ad

Uttarakhand news: Road accident: उत्तराखंड में सड़क हादसें थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य में प्रतिदिन सड़क हादसों के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। तेज रफ्तार में वाहन चलाना, नशे में वाहन चालाना ये सड़क हादसों के प्रमुख कारण होते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा देहरादून से सामने आया है जहां त्यूणी में कथियान- डांगुठा मोटर मार्ग पर एक बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया गया। ( Bolero fell into ditch in dehradun )

ADVERTISEMENTS Ad

वाहन से नियंत्रण खो दिया

बता दें कि बोलरो वाहन कथियान से ऐठान की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। ऐठान गांव से कुछ दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। और वाहन खाई में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीण दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए खाई में उतरे। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। ( Bolero fell into ditch in dehradun, Two died )

शव को परिजनों को सौंपा

राजस्व उपनिरीक्षक भीमदत्त जोशी ने बताया कि मृतकों की पहचान त्यूणी तहसील क्षेत्र के ऐठान गांव निवासी जयेंद्र सिंह पुत्र चंदराम (48) और हुकम सिंह (46) पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top