National News

जावेद अख्तर ने दिया कांग्रेस को नया नारा , अब होगा न्याय

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण के मतदान होने से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुट गई हैं। राजनीतिक पार्टियां नए-नए चुनावी नारे भी गढ़ रही हैं। सत्ता पर वापसी की राह देख रही कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए नारा तय कर लिया है। पार्टी ‘अब होगा न्याय’ के सहारे लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने इस बार गरीबों को 72 हजार सालाना देने का जो चुनावी वादा किया है, उसी वादे को न्याय नाम की योजना से जाना जाता है। वहीं, अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस के कुछ चुनावी पोस्टर्स भी सामने आए हैं। इस पोस्टर्स में भी ‘अब होगा न्याय’ का नारा ही लिखा हुआ है।   न्याय कैम्पेन वीडियो के लिए लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं। निखिल अडवाणी ने इसे निर्देशित किया है। बता दें, कांग्रेस ने इस बार गरीबों को 72 हजार सालाना देने का जो चुनावी वादा किया है, उसी वादे को न्याय नाम की योजना से जाना जाता है। वहीं, अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस के कुछ चुनावी पोस्टर्स भी सामने आए हैं। इस पोस्टर्स में भी ‘अब होगा न्याय’ का नारा ही लिखा हुआ है।

कांग्रेस के इस ‘न्याय’ में न्याय का मतलब न्यूनतम आय योजाना है। दरअसल इस ‘न्याय’ के सहारे ही कांग्रेस गरीबों को साध रही है। कांग्रेस ने चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि वह देश के 20 फीसदी गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये सालाना राशि उपलब्ध कराएगी। कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने कहा कि हमारा अभियान न्याय पर है। देश न्याय मांग रहा है। नौजवान नौकरी के लिए, किसान सही दाम के लिए, महिलाएं सुरक्षा के लिए न्याय मांग रहे हैं। काम, दाम और सम्मान के लिए न्याय। दरअसल इस ‘न्याय’ के सहारे ही कांग्रेस मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस एक ओर जहां न्याय से गरीबों को सालाना 72000 रुपये देने का वादा कर रही है तो वहीं वह समाज के सभी वर्गों को भी न्याय देने की बात कर रही है। कांग्रेस मोदी सरकार पर आरोप लगाती रही है कि उसने युवाओं को रोजगार नहीं दिया, महिलाओं के खिलाफ अपराध पर लगाम नहीं लगा और किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिला। कांग्रेस इन सभी मुद्दों पर मोदी सरकार पर हमलावर है और अपनी योजना ‘न्याय’ के सहारे सत्ता पर वापसी का सपना देख रही है

घोषणापत्र के पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘न्याय’ का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो देश के 20 फीसदी गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये सालाना राशि उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ‘न्यूनतम आय योजना’  शुरू करेगी।

To Top