National News

इस वक्त की बड़ी खबर, गायक बप्पी लहरी का 69 की उम्र में निधन

Ad

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर मायानगरी से आ रही है। प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया है। उन्होंने आज मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बप्पी लहरी की उम्र 69 साल थी। जानकारी के मुताबिक बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और पिछले साल बप्पी दा को कोरोना भी हुआ था। गौरतलब है कि म्यूजिक जगत को बार फिर बड़ा झटका लगा है। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद अब प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्ट बप्पी लहरी का निधन हो गया है। संगीत प्रेमियों व बॉलीवुड में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top