Entertainment

बड़े पर्दे पर जल्द दिखेगी प्रोड्यूसर लक्की बिष्ट की फिल्म “THE MANIAC”

Ad

मुंबई: उत्तराखण्ड के युवा बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं। अपनी प्रतिभा से वह देश ही नहीं विदेशों तक अपनी छाप छोड़ रहे हैं। एक्टिंग और डांस के बाद उत्तराखण्ड हल्द्वानी के रहने वाले लक्की बिष्ट प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी अलग पहचान स्थापित करते नजर आ रहे हैं। प्रोड्यूसर लक्की बिष्ट के प्रोडक्शन हाउस लक्की कमांडो फिल्मस के बैनर तले अब तक कई प्रोजेक्ट शूट हो चुके हैं, जिनमें शॉर्ट फिल्म नियती चक्र , वेब सीरीज सुपर लौंडे, म्यूजिक एल्बम अहसास शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सुपर स्टारों से भरी है फिल्म

अपनी फिल्म के लिए प्रोड्यूसर लक्की बिष्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी बड़े पर्दे पर आने वाली फीचर फिल्म THE MANIAC देश ही नई विदेशों में अपनी होरर थ्रिलर स्क्रिप्ट के लिए चर्चित हो रही है। इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा कनाडा और लंदन में होगी। द मिनाआक एक होरर फिल्म है। यह फिल्म चार दोस्तो पर आधारित है। इस फिल्म में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पत्नी हेजल कीज़, कुनाल कपूर, टिया वाजपेयी और निमत दास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को यूटीवी (UTV) पूरे भारत में रिलिज करेगा।

स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मौका

यह फिल्म प्रशांत प़ैसि पिल्ले के निर्देशन में बनाई जा रही है, जिसके प्रोड्यूसर लक्की बिष्ट ने बताया कि उत्तराखण्ड के स्थानीय कलाकरों को भी मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में दर्शकों को काफी लंबे दिनों बाद रोमाचक होरर फिल्म देखने को मिलेगी। इस फ़िल्म की casting टीम में अल्मोड़ा की संजना भट्ट भी हैं।

कौन है प्रोड्यूसर लक्की बिष्ट

उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में जन्मे (01 जून 1985) लक्की बिष्ट ने विद्यालय शिक्षा के बाद भारतीय सेना में भर्ती हुए। जिसके बाद उनका चयन एनएसजी ( national security guard) में हुआ। जिसके बाद ट्रेनिंग के लिए उनको लगभग तीन साल के लिए इजराइल भेजा गया।

lucky bisht producer

लक्की बिष्ट के इजराइल से आने के बाद वो मणिपुर (insurgency) में उनकी पहली तैनाती रही।उन्होंने देश के बड़े VIP नेताओं के पर्सनल बॉडी गार्ड रहे। इस लिस्ट में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह , लालकृष्णा आडवानी , मुलायम सिंह, चंद्रबाबू नायडू आदि कई वीआइपी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top