Bollywood

अमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव

Ad

कोरोना वायरस कोरोना वायरस लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कुछ देर पहले एक खबर ने पूरे देश को अपनी ओर खींचा था। बॉलीवुड के स्टार अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इस बारे में खुद सोशल मीडिया पर अपडेट किया। उनके परिवार को भी सैंपल लिए गए हैं। ताजा रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अभिषेख बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अमिताभ के तरह अभिषेक ने भी सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज मैं और पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों को हल्की अलामात के चलते अस्पताल में दाखिल कराया गया है।  हमने सभी ज़रूरी अफसरों को जानकारी दे दी है और हमारे परिवार और स्टाफ सभी की जांच करा रहे हैं। मैं सभी से गुज़ारिश करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।’

वहीं दूसरी ओर बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यानी ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन सहित परिवार के अन्य सदस्य कोरोना संक्रमित नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top