Bollywood

अहाना कुमरा का आरोप,साजिद ने पूछा, 100 करोड़ दूंगा तो कुत्ते के साथ सो जाओगी…

Ad

नई दिल्ली: मीटू मूवमेंट ने देश भर महिलाओं के साथ हो रहे शारीरिक शोषण को सामने रखा है। इस अभियान के तहत महिलाओं ने अपने साथ यौन शोषण करने वालो का काला चहरा लोगों के सामने रखा है। बॉलीवुड में अभिनेत्रियों से कई खुलासे किए जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया। जिसके बाद पूरा बॉलीवुड इन मामलों में अपन-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

साजिद खान पर एक नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों ने शारीरिक शोषण व अापत्तिजनक बातें करने का आरोप लगाया है। साजिद खान मंदाना करीमी, सलोनी चोपड़ा, रचेल व्हाइट, सिमरन सूरी, प्रियंका बोस और जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय यौन उत्पीड़न या छेड़छाड़ के आरोप लगा चुकी हैं। अब एक और आरोप सामने साजिद खान पर एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने लगाया है।

Image result for अहाना कुमरा

एक निजी मीडिया हाउस को इंटरव्यू में अहाना कुमरा ने कहा कि साजिद बहुत ही गंदे इंसान है। उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया कुत्ते के साथ सोने पर 100 करोड़ रुपए देने की बात बोली? अहाना कुमरा लिपस्ट‍िक अंडर माय बुर्का में नजर आई थीं और उनके अभिनय की कई लोगों ने तारीफ की थी।

अहाना कुमरा से पहले प्रियंका बोस  साजिद के खिलाफ आरोप लगाए थे। उन्होने बताया था कि  साजिद खान के असिस्टेंट ने फिल्म के ऑडिशन के लिए मुझे मैसेज किया-‘आपको बिकिनी में कम्फ़र्टेबल होना होगा’। मैं प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते ऑडिशन में बिकिनी लेकर गई।

Image result for प्रियंका बोस

साजिद ऑडिशन लेने आए और सोफे पर बैठ गए। उन्होंने मुझे बिकिनी में देखकर कहा कि अगर मैं तुम्हें देखकर एक्साइट नहीं हो पा रहा तो ऑडियंस कैसे होगी और  मैं वहां से रोते हुए घर पहुंची। इसके अलावा साजिद खान की एक्स असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने भी साजिद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वहीं एक सीनियर पत्रकार ने साजिद पर अश्लील बातें और  गलत हरकत करने का आरोप लगाया था। साजिद पर लगे इन आरोपो के कारण बॉलीवुड की काफी किरकिरी हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top