Bollywood

रिया का दावा-यूरोप ट्रिप में इस रहस्यमय पेंटिंग को देख अजीब बर्ताव करने लगे थे सुशांत

Ad

रिया का दावा-यूरोप ट्रिप में इस रहस्यमय पेंटिंग को देख अजीब बर्ताव करने लगे थे सुशांत

नई दिल्लीः सुशांत की मौत ने सबको हैरान कर दिया था। उनकी मौत के बाद एक चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रही है, और वो है उनका यूरोप ट्रिप। इस ट्रिप के बाद बहुत से लोग दावा कर रहे हैं कि सुशांत बहुत बदल गए थे। आखिर ऐसा क्या हुआ उस यूरोप में कि वो बदल गए? और अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुंकी रिया चक्रवती ने इस ट्रिप को लेकर एक चौंका देने वाली बात कही है। रिया का दावा है कि यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत ने एक पेंटिग को देखा तो वो अजीब सा बर्ताव करने लगे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रिया का कहना है कि यूरोप ट्रिप के दौरान वह सुशांत और शोविक के साथ 600 साल पुराने हैरिटेज होटल में ठहरी हुईं थीं। होटल के कमरे काफी बड़े थे और उनकी दीवारों पर कुछ पुरानी पेंटिंग्स टंगी हुई थी। जिसमें से एक पेंटिंग में सैटर्न अपने बच्चे को खा रहा था। रिया अपने भाई शोविक के साथ दूसरे कमरे में थीं और जब वह सुशांत के कमरे में आईं तो देखा कि सुशांत रुद्राक्ष की माला के साथ कुछ मंत्र पढ़ रहे हैं और बहुत अलग से दिख रहे थे। रिया ने जब सुशांत से पूछा कि क्या हुआ तो उन्होने कहा कि वह उस पेंटिंग के करैक्टर्स को देख पा रहे हैं।

आपको बता दें कि रिया ने जिस पेंटिंग का जिक्र किया है वह पेंटिंग फ्रांसिस्को डी गोया द्वारा बनाई गई थी। इस तस्वीर को गोया ने ग्रीक की पारंपरिक मान्यता के आधार पर बनाया गया था। इसके मुताबिक क्रोनस इस डर के चलते की वह अपने बच्चों द्वारा हरा दिया जाएगा। उसने जन्म के बाद अपने हर एक बच्चे को खा लिया था। गोया ने ये पेंटिंग अपने घर की दीवार पर बनाई थी। लेकिन बाद में इसे फ्रेम का रूप दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top