National News

सुशांत सिंह राजपूत मौत: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR

Ad

नई दिल्ली: सुशांत सिंह की मौत के मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मीडिया में इस बारे में पहले से कहा जा रहा था कि सीबीआई इस मामले में जल्द FIR दर्ज करेगी। रिया के अलावा संध्या चक्रवर्ती, शॉविक चक्रवती, सैम्युल मिरंडा, श्रुति मोदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिछले दिनों से मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच इस मामले को लेकर तनातनी चल रही थी। बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस पर सहयोग ना करने के आरोप भी लगाए थे। इसके बाद सीबीआई को ये केस ट्रांसफर हो इसकी गुजारिश की जा रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि हिंदी फिल्मों एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्‍महत्‍या बताया था और इस आरोप के बाद 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की है कि सुशांत डिप्रेशन से पीड़ित थे और उन्हें फिल्म उद्योग में प्रतिद्वंद्विता की वजह से दरकिनार किया जा रहा था।

बिहार पुलिस ने पिछले हफ्ते अभिनेता के पिता केके सिंह द्वारा सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ खाते से पैसे ट्रांसफर करने, मानसिक रूप से परेशान करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की शिकायत दर्ज करने के बाद एक समानांतर जांच शुरू की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सुशांत सिंह के खाते से 15 करोड़ रुपये गायब हैं।  मुंबई पुलिस का कहना है कि उसे रिया चक्रवर्ती द्वारा किसी भी वित्‍तीय धोखाधड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है। नेताओं और अभिनेता के परिवार की मांग के बाद बुधवार को बिहार पुलिस का मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top