Bollywood

सुशांत के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सदमे से भाभी ने भी तोड़ा दम

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड (Suicide) का गम दूरे देश को है। इस घटना ने सभी को अन्दर सेझकझोर दिया। एक युवा जिसे बॉलीवुड का सितारा कहा जाने लगा था वो इतनी जल्दी दूर हो जाएगा किसी ने सोचा नहीं था। अब खबर आ रही है कि सुशांत के जाने का गम उनकी सुधा देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और सदमे से उनकी मौत हो गई। उनकी मौत ठीक उस वक्‍त हुई, जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्‍कार संपन्‍न हो रहा था। दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारों के मुताबिक सुशांत की चचेरी भाभी का निधन ठीक उस वक्‍त हुआ जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्‍कार हो रहा था। सुधा देवी ने देवर की मौत की खबर मिलने के बाद से खाना-पीना त्याग दिया था। वे सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया के मलडीहा में रहती थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत की मौत की खबर मिलते ही रविवार से उन्होंने खाना-पीना त्याग दिया था। वह सुशांत सिंह के चचेरे भाई अमरेंद सिंह की पत्नी थीं। परिजनों ने बताया कि बीते कुछ समय से वह बीमार थीं। रविवार को जैसे ही सुशांत राजपूत की मौत की खबर आई, उसके बाद से वह बार-बार बेहोश हो जाती थीं। सोमवार शाम करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

To Top