Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी शैमफोर्ड स्कूल में तीन दिन तक चलेगा पुस्तक मेला, A-Z सारी किताबें मिलेंगी

Ad

हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में वर्ल्ड विजन पब्लिकेशन की ओर से तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। यह मेला गुरूवार से शुरू हुआ। मेले का शुभारम्भ विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती ऋचा बिष्ट एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सन्तोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मेले में स्टोरी बुक्सए फिक्शन, नॉन फिक्शन, एक्टिविटी बुक्स, साइंस एण्ड रेफरेन्श बुक्स, स्टडी स्किल्स, मैथ्स, साइंस ओलंपियाड, इनसाइक्लोपीडिया, ऑटोबायोग्राफी, स्पोर्ट्स समेत प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की पुस्तकें प्रदर्शित की गई। मेले में बुकर प्राइज 2022 विनर गीतांजली श्री द्वारा लिखित रेत समाधि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही।

इसके अतिरिक्त ड्रैगन बाल, नरूटो, डॉग मैन, हैरी पॉटर सीरीज, पोकेमॉन, मेंटल मैथ्स, वैदिक मैथ्स आदि आकर्षण का केन्द्र रही। मेले के पहले दिन छात्रों ने पुस्तकों के बारे में जानकारी ली। स्कूल के प्रबंधक श्री दयासागर बिष्ट ने विजन पब्लिकेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तकों को मानव का सच्चा मित्र बताया और कहा कि आज के आधुनिक दौर में बच्चे सोशल मीडिया की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

जिससे बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास पर असर पड़ रहा है। मेले का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने के लिए रूचि पैदा कर उनकी जिज्ञासा को पूरा करना है। प्रधानाचार्या श्रीमती सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि मेला शनिवार तक प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा अभिभावक अपने बच्चों के साथ आकर बुक्स खरीद सकते हैं। इस अवसर पर चेयरमैन श्री दयासागर बिष्ट डारेक्टर राजेश बिष्ट प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल विनोद खोलिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top