Nainital-Haldwani News

पुस्तक मेले के लिए जरिए सामने आया शेमफॉर्ड के छात्रों का पुस्तक प्रेम

Ad

हल्द्वानी-शेमफोर्ड सेकेंडरी स्कूल में वर्ल्ड विजन पब्लिकेशन की ओर से तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। यह मेला गुरूवार से शुरू हुआ। मेले का शुभारम्भ विद्यालय की चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट एवं प्रधानाचार्या सीके अमोला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले के आखिरी दिन छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों के साथ अपनी पसंद की पुस्तकों की खरीदारी की।

ADVERTISEMENTS Ad

पुस्तक मेले में कलर बुक्स, उपन्यास, मैथ्स, साइंस ओलंपियाड, इनसाइक्लोपीडिया, ऑटोबायोग्राफी, स्पोट्र्स, विज्ञान समेत प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की पुस्तकें प्रदर्शित की गई। मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखी पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स, रावन एनेमी ऑफ आर्याव्रत, शूट डाईव फ्लाई, इंडियाज मोस्ट फियरलेस 1 आकर्षण का केन्द्र रही।

स्कूल के प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने विजन पब्लिकेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तकों को मानव का सच्चा मित्र बताया और कहा कि छात्रों को कोर्स की पुस्तकों के साथ अन्य अच्छी किताबें भी पढऩी चाहिए। इस अवसर पर चेयरमैन दयासागर बिष्ट, डारेक्टर राजेश बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top