Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी युवक ने पहले इंटरनेट पर एक वीडियो पोस्ट किया, फिर खत्म कर दी जीवनलीला

Ad

हल्द्वानी: हीरानगर में 24 वर्षीय युवक सृजल जोशी ने घर के बाथरूम में गला रेत कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवक को आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है। मृतक युवक सृजल के पिता राहुल जोशी आरएसएस से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते बीजेपी और आरएसएस के कई नेता भी अस्पताल पहुंचे।सूत्रों के मुताबिक, सृजल ने आत्महत्या से पहले इंटरनेट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने किसी बीमारी से जूझने का जिक्र किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top