Pithoragarh News

पिथौरागढ़ में दौड़ते हुए चली गई 18 वर्षीय युवक की जान, सेना में जाना चाहता था पारस

Ad

Pithoragarh Bad News: जनपद से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, सेना की तैयारी कर रहे एक युवक की शुकवार को मैदान में व्यायाम करने के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दौड़ते समय उसकी हार्ट अटैक आने से मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक 18 वर्षीय पारस कसन्याल कासनी गांव निवासी था और सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। पारस नियमित अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान में आकर व्यायाम करता था। शुक्रवार को भी उसने यहां व्यायाम किया मगर अचानक नीचे गिर पड़ा।

स्थानीय लोग उसे देखकते ही अस्पताल में लेकर गया। मगर चिकित्सकों की लाख कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल के डॉक्टर अमन आलम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजन बेहाल हैं। युवाओं में हार्ट अटैक के मामले वाकई बहुत बढ़ने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top