Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: वीडियो कॉल पर प्रेमिका से कही आत्महत्या की बात… इसके बाद कमरे में मिला शव

Ad

रुद्रपुर: प्रदेश में सुसाइड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ इस तरह का मामला ऊधमसिंह नगर से सामने आया है जो कि लव अफेयर से जुड़ा है। प्रेमिका को एक युवक ने सुसाइड करने की धमकी थी। उसने वीडियो कॉल के जरिए आखिरी बार प्रेमिका से बात की थी। इसके बाद प्रेमी का शव संदिग्ध हालात में बिस्तर पर पड़ा था।

ADVERTISEMENTS Ad

युवक की पहचान नंबर 25 निवासी 20 वर्षीय शिवा कोली पुत्र नरेश कोली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह पडोस में रहने वाली युवती से प्यार करता था और दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। शिवा ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। ये सुन युवती के पैरो तले जमीन खिसक गई। वह अपने परिजनों के साथ शिवा के घर पहुंची। जब सभी शिवा के कमरे में पहुंचे तो वह मृत अवस्था में बिस्तर पर था। सूचना के बाद कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

पुलिस को शिवा के भाई अंकित ने बताया कि डेढ़ साल से युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह काफी दिनों से खामोश रह रहा था। शिवा की मौत के बारे में युवती और उसके परिवार वालों ने ही बताया था। अंकित ने पुलिस से कहा कि युवती और उसके रिश्तेदार शिवा के कमरे में देर रात तक थे। अंकित ने युवती पर हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। प्रथमदष्टि से मामले सुसाइड का ही नजर आ रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद सच्चाई सामने आ पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top