Viral

पढ़ने में कमजोर Girlfriend की जगह Exam देने पहुंचा Boyfriend, ऐसे खुली पोल

Ad

नई दिल्ली: पढ़ाई में कमजोर प्रेमिका के लिए परीक्षा देने प्रेमी पहुंच गया। यह मामला अफ्रीकी देश सेनेगल का है। इस घटना के सामने आने के बाद सभी का कहना है कि युवक ने उस कहावत को गंभीरता से ले लिया, जिसमें कहा गया है कि प्यार में हर चीज़ जायज है। जानकारी के अनुसार युवक की गर्लफ्रेंड जिन विषयों में कमजोर थी, वो उसका पेपर देने खुद पहुंच गया। युवक ने बाकायदा अपनी गर्लफ्रेंड के कपड़े पहने और उसके नाम पर परीक्षा देने आ गया, लेकिन ऐन वक्त पर उसकी पोल खुल गई. 

ADVERTISEMENTS Ad

‘पल्स सेनेगल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना यूनिवर्सिटी एग्जाम के दौरान हुई। परीक्षा के दौरान टीचर्स को एक युवती पर शक हुआ, जब उन्होंने छानबीन की तो चला कि जिसे वह युवती समझ रहे थे वो दरअसल युवक है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड का पेपर दने आया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी का नाम खादिम बौप है। वो अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड का पेपर देने पहुंचा था। यूनिवर्सिटी स्टाफ को चकमा देने के लिए खादिम ने लड़की का रूप धारण किया। उसने ट्रेडिशनल स्कार्फ, कान में बालियां पहनीं और मेकअप किया। इतना ही नहीं उसने गर्लफ्रेंड के अंडरगारमेंट्स भी पहन लिए।  इसके बाद वह एग्जामिनेशन हॉल में घुस गया और उसने ऐसा लगातार तीन दिन किया, लेकिन चौथे दिन पकड़ा गया।

यह मामला इस महीने की शुरुआत का बताया जा रहा है। भारतीय मीडिया में यह मामले के सामने आने के बाद खूब सुर्खियां बटोर रहा है। पुलिस ने खादिम के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top