National News

 शिक्षिका ने भागकर की ब्वॉयफ्रेंड से शादी, अब Video जारी कर लगा रही सुरक्षा की गुहार

Ad

नई दिल्ली: बिहार के सुपौल जिले में एक बीपीएससी शिक्षिका ने अपने प्रेमी संग शादी रचाने के बाद परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिका खुशी कुमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरभंगा जिले की रहने वाली हैं शिक्षिका
बताया जा रहा है कि खुशी कुमारी मूल रूप से दरभंगा जिले की निवासी हैं और सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कामत किशनगंज में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 28 फरवरी को अपनी मर्जी से प्रेमी गौतम सिंह के साथ शादी कर ली।

परिवार ने प्रेमी पर लगाया अपहरण का आरोप
खुशी कुमारी के पिता ने बेटी के प्रेमी के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। इस पर शिक्षिका ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी इच्छा से विवाह किया है और वे अपने पति के साथ खुश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

शिक्षिका ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा
शिक्षिका ने अपने वीडियो में प्रशासन से गुहार लगाई कि उन्हें और उनके पति को सुरक्षा प्रदान की जाए, क्योंकि उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं, स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि शिक्षिका की शादी की जानकारी उन्हें मिली है, लेकिन फिलहाल वे छुट्टी पर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top