Pithoragarh News

पिथौरागढ़: जगतड़ गांव के ब्रजेश का भारतीय टीम में चयन,यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में दिखाएंगे दम

Ad

Pithoragarh News: Sports: Brijesh Tamta: खेल के क्षेत्र में पिथौरागढ़ के युवाओं की सफलता का दौर जारी है। पिथौरागढ़ निवासी ब्रजेश टम्टा एक उभरते हुए बॉक्सिंग खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय- इंटरनेशनल स्तर पर कई बार राज्य का नाम रौशन कर चुके हैं। अब ब्रजेश का चयन बुडवा, मंटेनेग्रो में होने वाले यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के लिए हुआ है। ब्रजेश 48 किग्रा भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये आयोजन तीन से 11 मार्च तक होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले साल ब्रजेश ने कजाकिस्तान के अस्ताना में हुई जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। जबकि 2023 में आर्मेनिया में हुई जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भी वो टीम इंडिया के सदस्य थे। मौजूदा वक्त में ब्रजेश टीम इंडिया के सदस्य के रूप में एनसीओई रोहतक में हैं।

ब्रजेश मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के जगतड़ के रहने वाले हैं। उनके पिता फकीर राम प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां मंजू देवी एक कुशल गृहिणी हैं। बताते चलें कि बृजेश ने 2014 से अपनी मुक्केबाजी की शुरुवात की थी तथा खेल विभाग के अधीन प्रशिक्षण केंद्र देव सिंह मैदान में बॉक्सिंग कोच प्रकाश जंग थापा से बॉक्सिग खेल की बारीकियां सीखी। फिर भास्कर चंद्र भट्ट के साथ अपना प्रशिक्षण जारी रखा। बृजेश इससे पहले बिहार और ईटानगर में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप के चैंपियन भी रह चुके हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top