Uttarakhand News

बड़ी अपडेट: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के राजनीति में चल रही रस्साकसी के बीच बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंप दिया है। सूत्रों के हवाले से यह खबरें सामने आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा धन सिंह रावत का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। खबरें यह भी हैं कि जातिगत समीकरण को ना बिगड़ने देने के लिए उत्तराखंड में डिप्टी सीएम का फार्मूला होगा लागू होगा।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम के आगे कई दिनों से प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे ते। लिहाजा पार्टी के कुछ विधायक उनसे नाराज चल रहे थे। पहले देहरादून और फिर दिल्ली में कई अहम बैठकों का दौर भी चला मगर सूत्रों के अनुसार त्रिवेंद्र सिंह रावत अपनी कुर्सी बचाने में सफल नहीं हो सके।

शाम को तीन बजे त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रेस से वार्ता करेंगे। खबरों के मुकाबिक वह इस बातचीत में ही अपने इस्तीफे की आधिकारिख घोषणा करेंगे। लिहाजा उत्तराखंड की राजनीति में चर्चाओं का दौर अब थमने वाला नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top