Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में हाई वोल्टेज ड्रामा, गिरते पड़ते मंडप तक पहुंचा दूल्हा तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Ad

हल्द्वानी: शराब पीने की चाहत ने एक युवक की शादी तुड़वा दी। युवक शराब पीकर अपनी शादी के मंडप में पहुंचा तो दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। दुल्हन के मना करने के बाद बरात बिना दुल्हन के ही घर वापस लौट आई।

ADVERTISEMENTS Ad

यह मामला हल्द्वानी के बिठोरिया नंबर 1 का है। जहां के युवक का विवाह हाल ही में कुसुमखेड़ा निवासी युवती से तय हुआ था। गैस गोदाम रोड स्थित बैंकट हॉल में 25 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी। बरात भी समय पर पहुंच गई थी। मगर दूल्हे के अंदर पहुंचते ही वहां पर हंगामा खड़ा हो गया।

दरअसल, दूल्हा शराब के नशे में शादी में पहुंचा था। वो ना चल पा रहा था और ना ही बैठ पा रहा था। नशे में दूल्हे को देख दुल्हन को गुस्सा आ गया और उसने शादी करने से मना कर दिया। समझौते के लाख प्रयासों के बाद भी शादी नहीं हो सकी। बरात जब घर पहुंची तो दूल्हे के हंगामा करने के बाद परिजन उसे नशा मुक्ति केंद्र छोड़ आए। थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top