Uttarakhand News

शादी के एक महीने बाद ही टूटा दुल्हन का सिंदूर! फौजी पति की अचानक मौत से उजड़ा सुहाग

Soldier sudden death
Ad

कोटद्वार(पौड़ी ): गढ़वाल राइफल्स में तैनात 26 वर्षीय जवान लोकेंद्र प्रताप की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। अभी सिर्फ एक महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। जिस घर में खुशियों की गूंज थी, वहां अब मातम का सन्नाटा पसर गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

लोकेंद्र प्रताप, पुत्र भगत सिंह, मूल रूप से गांव कटाखोली (पोस्ट नवाखाल) श्रीनगर पौड़ी के रहने वाले थे। करीब आठ साल पहले वे सेना में भर्ती हुए थे और हाल ही में गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में ट्रेनिंग पर पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि हादसे वाली रात करीब 11:30 बजे तक उन्होंने अपने परिजनों से फोन पर बातचीत की थी। सब कुछ ठीक था, वे सो गए। लेकिन अगली सुबह 4:30 बजे तक जब वे नहीं उठे, तो साथी जवानों ने उन्हें जगाने की कोशिश की। उस वक्त लोकेंद्र अचेत अवस्था में पाए गए। तुरंत डॉक्टरों को बुलाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया।

8 जून को ही लोकेंद्र की शादी हुई थी। घर में खुशियों की नई शुरुआत हुई थी, लेकिन किसे पता था कि इतनी जल्दी सब कुछ खत्म हो जाएगा। जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार टूट गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top