Dehradun News

देहरादून:बारिश के वजह से नुकसान, पुल में भारी वाहनों की एंट्री बंद

Ad

देहरादून: भारी बारिश के बीच उत्तराखंड में कमजोर पुलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ पुल बारिश में गिर भी गए है। अब जानकारी देहरादून से सामने आई है। देहरादून में भारी बारिश और तेज कटाव के चलते बुल्लावाला पुल में दरारें आ गई हैं। सुरक्षा को देखते हुए इस पुल में भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सुसवा नदी पर बना बुल्लावाला पुल दो दिन पहले पानी के भारी कटाव के बाद हवा में दिखाई दे रहा है। पुल की एप्रोच रोड और पुल के बीच में दरारें भी आ गई हैं। अब लोनिवि की ओर से इस पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसे लेकर बकायदा सूचना भी लगा दी गई है।

पुल को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी गई है। बताया गया था कि पुल के नीचे नींव खोखली हो चुकी है। अगर कुछ दिनों के भीतर इस नदी में फिर तेज बहाव के साथ पानी आया तो पुल के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। इसे लेकर PWD के अधिकारी भी सतर्क नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top