Uttarakhand News

 उत्तराखंड में CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर पहुंची टीम

Ad

CBI: Uttarakhand: BRO: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार तड़के उत्तराखंड के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से संबंधित विभागों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने मुनस्यारी, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून में विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान निर्माण कार्यों से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की गई। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय पुलिस का सहयोग भी लिया गया।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बीआरओ के निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं, वित्तीय गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत की गई है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई इस मामले की लंबे समय से जांच कर रही थी और उसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर एक साथ यह कार्रवाई की गई।

फिलहाल सीबीआई की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में मामले से जुड़े नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top