Uttarakhand News

उत्तराखंड के खटीमा में दुखद घटना, आकाशीय बिजली गिरने से भाई- बहन की मौत

Ad

Khatima: Rain: Two deaths: गर्मी से हर कोई परेशान था। उत्तराखंड में मौसम बदला और तापमान कम होने के चलते लोगों को राहत मिली। बारिश का दौर भी शुरू हो गया है लेकिन ये मौसम भी कई परिवारों के लिए मुसीबत लेकर आ रहा है। बादल फटने और बिजली चमकने के वजह से कई बार नुकसान होता है और इसी से जुड़ा मामला सामने आया है। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में आकाशीय बिजली गिरने से भाई बहन की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक दोनों अपने खेत में धाम की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में दोनों आ गए। परिजनों द्वारा दोनो मूर्छित भाई बहनों को तुरंत हॉस्पिचल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय सुमित सिंह और 22 वर्षीय सुहावनी राणा के रूप में हुई है। ये मामला सीमांत खटीमा तहसील क्षेत्र के सैजना गांव का है। इस मामले के सामने आने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। तो वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top