Uttar Pradesh

पिता और बड़े भाई के बाद छोटे भाई-बहन भी बने जज, कमाल की है ये स्टोरी

Ad

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित हुए तो दोनों भाई-बहन को एक साथ कामयाबी मिली। जानकारी के मुताबिक,आगरा के खंदौली के भाई-बहन शैलजा और सुधांशु को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में कामयाबी मिली है। शैलजा ने 51वीं रैंक और सुधांशु को 276वीं रैंक मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

सेवानिवृत्त न्यायाधीश आरबी सिंह मौर्य और डॉ. सुमन लता के बच्चे ने पूरे आगरा का नाम रौशन कर दिया है। शैलजा और सुधांशु को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज, जूनियर डिवीजन) में सफलता मिली है। शैलजा और सुधांशु को पहले ही प्रयास में कामयाबी मिली है। दोनों ने बिना कोचिंग के परीक्षा में सफलता हासिल की है।

51वीं रैंक हासिल करने वालीं 25 वर्षीय शैलजा हमेशा एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने वर्ष 2021 नेशनल ला यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल के साथ बीएएलएलबी और वर्ष 2022 में एलएलएम किया। वहीं 22 वर्षीय भाई सुधांशु ने वर्ष 2022 में नेशनल ला यूनिवर्सिटी से ही बीएएलएलबी की पढाई की है। दोनों ने स्कूली शिक्षा बाराबंकी से प्राप्त की है। शैलजा ने बताया है कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता। कठिन परिश्रम करने से ही सफलता मिलती है। किसी टॉपिक में समस्या आने पर एक-दूसरे से पूछकर उसका समाधान करते थे। साथ ही पिता और बड़े भाई ने भी काफी सहयोग दिया है। जिस वजह से पहले ही प्रयास में सफलता मिली है। दोनों आगरा के कालिंदी विहार कालोनी के रहने वाले हैं। पिता और भाई की राह पर चलकर उन्होंने इतिहास रचा है। परीक्षा परिणाम आने के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top