Nainital-Haldwani News

दिल्ली में बौद्ध महासभा ने किया हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, हल्द्वानी में भाई जी ने कराई FIR

Ad

हल्द्वानी: हरि: शरणम ‘जन’ प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास ” भाई जी” ने कोतवाली में बौद्ध महासभा द्वारा हिंदू देवी देवताओं के लिए अपमानित टिप्पणाी करने को लेकर FIR दर्ज कराई है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को पत्र के माध्यम से बताया है कि शुक्रवार को दिल्ली स्थित अंबेडकर भवन में भारतीय बौद्ध महासभा सोसाइटी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया और दस हजार लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया। इस दौरान उन्होंने भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश को ईश्वर नहीं मानने जैसी बाते कही जो हिंदुओं का अपमान है।

ADVERTISEMENTS Ad

हरि: शरणम ‘जन’ प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास ने पत्र में कहा कि संस्था इस बयान की निंदा करती है और इस टिप्पणी को अपराध की श्रेणी में मानती है। दिल्ली में हिंदुओं की भावना का सार्वजनिक मंच पर अपमान किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू पुराणों में भगवान बुद्ध को कहीं नौवाँ और कहीं तेईसवें अवतार के रूप में भगवान विष्णु के अंशा अवतार के स्वरूप में प्रतिष्ठित किया गया है।बौद्ध महसभा को इसका चिंतन करना चाहिए कि भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश का अपमान सीधे बुद्ध का अपमान है। समाज की लड़ाई में धर्म और देवी देवता को न लाया जाये तो समाज में समानता और बेहतर आ सकती है।

हरि: शरणम ‘जन’ प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास ने कोतवाली पुलिस से बौद्ध महासभा की टिप्पणी पर सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top