Nainital-Haldwani News

अजब-गजब… हल्द्वानी पुलिस ने भैंस चोरी का मामला दर्ज किया

Ad

हल्द्वानी: शहर में भैंस चोरी का मामला दर्ज हुआ है और इसके लिए भी पुलिस को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश का इंतजार करना पड़ा। मामला करीब 8 महीने पुराना है। जानकारी के अनुसार ग्राम हाथीखाल अर्जुनपुर, हल्द्वानी निवासी खष्टी देवी की दो भैंस 21 जनवरी 2022 को चोरी हो गई। खष्टी देवी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और परिवार दूध व अन्य चीजे पर ही निर्भर रहता है। उन्होंने घर की स्थिति को बेहतर करने के लिए दो भैंस कर्ज लेकर खरीदी थी लेकिन जब तक हालात अच्छे होते उनकी गौशाला में बधी दो दुधारू भैंस चोरी कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad

भैंस चोरी के बाद वह मंडी चौकी कई लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से भी सपंर्क किया लेकिन मदद नहीं मिली तो मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष पहुंच गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से मामले में एफआइआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।भैंस चोरी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top