Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मंडी परिसर में सांड के हमले से घायल हुए तीन लोग, फैली दहशत

Ad

हल्द्वानी: बेसहारा पशुओं का हल्द्वानी में जहां तहां घूमना अब भी कम नहीं हुआ है। इस बार मंडी परिसर में पशुओं के हमले से दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। मंडी में सब्जी और फलों के अवशेष बीनने पहुंची दो महिलाएं सांड के सींग से घायल हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एक बुजुर्ग महिला की छाती पर सांड ने प्रहार किया है तो वहीं दूसरी महिला के सिर पर चोट आई है। गनीमत रही कि दोनों ज्यादा गंभीर रूप से घायल नहीं हैं। बता दें कि इस घटना से पहले पशु ने सब्जी व्यापारी राशिद खान पर भी हमला किया था। जिसमें वह सात फीट उपर उछल गए थे।

पशुओं के लोगों और वाहनों पर हमला करने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। कुछ ही दिनों में दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं। आलू-फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या दूर करने के लिए स्थायी समाधान जरूरी है।

सचिव मंडी समिति डीएस देव ने बताया कि बेसहारा पशुओं के व्यापारियों और किसानों पर हमला करने से दहशत भी फैल रही है। ऐसे में नगर निगम को तुरंत आगे आकर कोई कदम उठाना चाहिए। गौरतलब है कि मंडी में आए दिन काफी सारे व्यापारी और लोग भी पहुंचते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top