Pauri News

उत्तराखंड: स्कूल जा रही बच्ची को सांड ने कुचला , मौके पर हुई मौत

Ad

देहरादून: आवारा सांडों का आतंक राज्य के कई शहरों में जारी है। ग्राम पंचायत हथनूड़ के पल्ला गांव में एक आवारा सांड ने 10 साल की छात्रा को कुचल दिया। मृतका की पहचान आईना बानो के रूप में हुई है। आईना बानो पांचवीं कक्षा में प्राथमिक विद्यालय हथनूड़ में पढ़ती थी।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राम प्रधान रोशन सिंह रावत ने बताया कि बच्ची घर से स्कूल को जा रही थी। एक सांड के पीछे कुत्ते पड़े थे। कुत्तों से बचने के लिए सांड दौड़ रहा था और उसकी टक्कर बच्ची से हो गई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी।

राहगीरों ने राजस्व पुलिस को घटना की सूचना दी गई। बच्ची चार बहनों में सबसे छोटी बताई जा रही है। हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। सोमवार को शोक के कारण कोई छात्र-छात्रा विद्यालय नहीं पहुंचे। प्रधानाध्यापक महाराज सिंह तोमर ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top