Udham Singh Nagar News

काशीपुर में तड़के चला बुलडोजर, सरकारी ज़मीन से हटाईं गईं 5 अवैध मजारें

Ad

काशीपुर (उधम सिंह नगर ): उत्तराखंड सरकार ने अवैध धार्मिक स्थलों पर सख्ती जारी रखते हुए काशीपुर के कुंडेश्वरी इलाके में स्थित पांच अवैध मजारों को तड़के कार्रवाई कर ध्वस्त कर दिया। ये सभी मजारें सरकारी सीलिंग भूमि पर बनी थीं। प्रशासन की यह कार्रवाई गुरुवार सुबह शांतिपूर्वक की गई, जिसमें सरकारी आमबाग की भूमि पर कब्जा कर बनाई गई संरचनाओं को हटाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर के एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कहा कि इन धार्मिक ढांचों के संबंध में 15 दिन पहले खादिमों को नोटिस जारी किया गया था और उनसे ज़मीन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था। लेकिन समय सीमा के भीतर कोई वैध दस्तावेज नहीं सौंपे गए। दस्तावेज न मिलने और कब्जा अवैध पाए जाने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई अमल में लाई। एसडीएम ने यह भी कहा कि ध्वस्तीकरण के बाद स्थल पर कोई अवशेष नहीं छोड़ा गया है।

उत्तराखंड में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने पहले ही अवैध मजारों के खिलाफ पुरे प्रदेश में अभियान शुरू किया हुआ है, जिसके तहत प्रदेशभर में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजारों को हटाने की मुहिम चल रही है। अब तक प्रदेश में 537 से अधिक अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि देवभूमि उत्तराखंड में हरी-नीली चादर डालकर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने की मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top