
CRPF Recruitment 2026 | Constable Vacancy | Government Jobs | Technical Tradesman | Job Alert India : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। Central Reserve Police Force में कांस्टेबल (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर) के कुल 9,195 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) के हैं…जिनमें पुरुषों के लिए 9,096 और महिलाओं के लिए 79 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा पायनियर विंग में मेसन और इलेक्ट्रीशियन के कुल 20 पद शामिल हैं।
योग्यता और आयु सीमा:
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। कुछ पदों के लिए आईटीआई या संबंधित ट्रेड में अनुभव जरूरी होगा। ड्राइवर पद के लिए आयु सीमा 21 से 27 वर्ष है…जबकि अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया:
भर्ती में कई चरण होंगे…जिनमें शारीरिक परीक्षा (PET/PST), कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।
वेतनमान:
चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।
आवेदन शुल्क:
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित है, जबकि एससी/एसटी, महिला और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है।






