Rajasthan

राजस्थान में निकली भर्ती, 24797 खाली पदों को भरा जाएगा

Ad

Rajasthan job vacancy:- नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए राजस्थान सरकार एक सुनहरा मौका ले कर आई है, जिस में सफाईकर्मी की कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। राजस्थान राज्य में सफाईकर्मी के 24797 खाली पदों पर वैकेंसी निकली है।

ADVERTISEMENTS Ad

इन पदों के लिए आवेदन अक्टूबर माह से शुरू हो गए है तथा अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 नंवबर 2023 तक रखी गई है । राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 40 साल निर्धारित की गई है। अप्लाई करने वाले आवेदक के लिए राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक को राज्य के किसी भी विभाग के सफाई कार्य में कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए।

योग्य उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top