Dehradun News

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, एक की मौत

Ad

Uttarakhand news: Road Accident: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य में प्रतिदिन सड़क हादसों के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। तेज रफ्तार में वाहन चलाना, नशे में वाहन चालाना ये सड़क हादसों के प्रमुख कारण होते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा उत्तराखंड से सामने आया है जहां स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया। ( Bus crushed two Lady police )

ADVERTISEMENTS Ad

दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला

बता दें कि राजधानी देहरादून में अजबपुर फ्लाईओवर के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती थी। वहीं घटना के बाद बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में  पूछताछ के लिए लाया गया है। ( Bus crushed two Lady police, one died in dehradun )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top