Almora News

हल्द्वानी आ रही यात्रियों से भरी केमू बस पलटी, मची चीख-पुकार, कई यात्री घायल

Ad

Road accident: उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। सड़क हादसों के चलते प्रतिदिन कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है, जहां केमू की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। ( Road accident )

ADVERTISEMENTS Ad

हादसा अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाईवे पर हुआ

मिली जानकारी के अनुसार हादसा अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाईवे पर लोधिया के पास चौंसली में हुआ है। बागेश्वर से हल्द्धानी जा रही केमू की एक बस वाहन संख्या यूके 04 पीए 1011 जैसे ही अल्मोड़ा जिले के लोधिया क्षेत्र में चौंसली के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान जहां यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में बस का परिचालक, 05 महिलाएं और एक बालक समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 आपातकालीन सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी भेजा गया। ( Bus Overturned in almora-haldwani highway )

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही जिले के एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु और जिलाधिकारी विनीत तोमर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को किनारे कर सड़क पर यातायात सुचारु कर दिया है। ( Bus Overturned in almora-haldwani highway, many passengers injured )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top