Uttarakhand News

गंगोत्री धाम जा रही तीर्थयात्रियों की बस सिल्क्यारा के पास पलटी, 40 यात्री थे सवार

Ad

Uttarakhand news: उत्तरकाशी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तरकाशी सिलक्यार स्थित वन विभाग बंगले के पास एक बस सड़क पर पलट गई। घायलों को ब्रह्मखाल अस्पताल लाया जा गया है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार यात्री गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। ( Bus overturned in silkyara )

ADVERTISEMENTS Ad

40 यात्री थे सवार

बता दें कि शुक्रवार सुबह सिल्क्यारा के पास 40 यात्रियों को लेकर यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए जा रही बस अचानक यमुनोत्री हाईवे पर पलट गई। स्थानिय लोगों ने यात्रियों का शोर सुना तो वे मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम भ मौके पर पहुंच गई। टीम ने रेस्क्यू कर सभी तीर्थयात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। और इसके बाद सभी तीर्थयात्रियों को एंबुलेस की मदद से पीएचसी ब्रह्मखाल लाया गया। बस में कर्नाटक के 40 तीर्थयात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इनमें से 15 लोगों को हल्की चौटें आई हैं। इससे पहले भी गंगोत्री हाईवे पर एक टेंपो ट्रैवलर पलटा था। उसमें 15 तीर्थयात्री सवार थे। जिसमें 8 लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top