Almora News

श्रीनगर से अल्मोड़ा के लिए 20 नवंबर से बस सेवा शुरू होगी,टाइम टेबल देखें

Ad

Uttarakhand News:श्रीनगर से अल्मोड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए खबर है। बस सेवा सोमवार 20 नवंबर से पुनः शुरू होने जा रही है। रूपकुंड पर्यटन विकास समिति थराली के सचिव देवेंद्र रावत ने श्रीनगर- अल्मोड़ा बस सेवा चालू करने की जानकारी देते हुए कहा कि गढवाल- कुमाऊं दोनों मंडलों की जनता की मांग पर और शासन प्रशासन के निर्देश पर रूपकुंड पर्यटन विकास समिति थराली और सीमांत सहकारी संघ चमोली 20 नवंबर से श्रीनगर- अल्मोड़ा के लिए नंदादेवी एक्सप्रेस बस सेवा का संचालन शुरू कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

नंदादेवी एक्सप्रेस बस हरिद्वार से अपराह्न दो बजे रात्रि विश्राम के लिए श्रीनगर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे श्रीनगर से रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा पहुंचेगी और फिर अगली सुबह 5:30 बजे अल्मोड़ा से चलकर रात्रि विश्राम के लिए हरिद्वार पहुंचेगी।इसी तरह रेगुलर बस सेवा का संचालन दोनों मोटर ट्रांसपोर्ट कंपनी के द्वारा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top