Uttarakhand News

उत्तराखंड:बगल में छोरा और शहर में ढिंढोरा: व्यवसाई का हत्यारा निकला पड़ोसी

Ad

बाजपुर: व्यवसाई की हत्या में उसके पड़ोसी का ही हाथ निकला। बता दें थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई व्यवसाई की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लिहाजा एक दिन उसने प्रेम सिंह से बात करने की कह कर उसके साथ दारू पी उसके बाद प्रेम सिंह को साथ ले गए, फतेहपुर की पुलिया के पास रास्ते में बाथरूम के बहाने प्रेम सिंह को उतारा और उसके कनपटी पर गोली मार दी। एसपी भट्ट ने बताया कि राकेश वर्मा की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया है। राकेश का साथ देने पर चुन्नीलाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े: उत्तराखंड:गलती से दूसरे इलेक्ट्रिक फीडर पर चढ़ा लाइनमैन, हुई मौत, दुखद घटना

यह भी पढ़े:उत्तराखंड के यात्रियों को वोल्वो बस के लिए करना होगा इंतजार, हरी झंड़ी अभी नहीं

यह था पूरा मामला


केलाखेड़ा थाना क्षेत्र बेरिया दौलत पुर निवासी कैटरिंग का काम करने वाले प्रेम सिंह की मंगलवार रात को हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह उनका सब एक पुल के किनारे पड़ा मिला था। परिजनों ने मुकदमा दर्ज करा दिया। हत्यारों की तलाश में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। जिसमें 2 दिन बाद ही खुलासा कर दिया। केलाखेड़ा थाने में एसपी राजेश भट्ट, सीओ दीपशिखा अग्रवाल थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार की मौजूदगी में किए गए खुलासे में बताया गया कि व्यवसाई प्रेम सिंह के परिजनों का पड़ोस में रहने वाले राकेश वर्मा के परिजनों से आये दिन विवाद होता रहता था। जिसकी वजह से राकेश और प्रेम सिंह के बीच भी मनमुटाव हो गया। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा था। प्रेम सिंह का काम अच्छा चलता था, इससे भी राकेश चिढ़ता था। हत्यारोपी राकेश का कहना था कि वह अक्सर जान से मारने की धमकी देता था।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, पुलिस विभाग में आई भर्तियां

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:स्कूल खोलने को लेकर पैदा हो रहा है संशय, सैनिटाइजेशन के लिए बजट नहीं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top