Uttarakhand News

धामी 2.0 की पहली कैबिनेट बैठक, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बनेगी समिति

Ad

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी 2.0 की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इन सब में कैबिनेट में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर समिति बनाने का फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके लिए सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी।

इस पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री को समिति बनाने को लेकर कैबिनेट के मंत्रियों ने अधिकृत किया।

इसके अलावा 29 अप्रैल से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाने की बात कही थी।

सीएम ने कहा कि नई सरकार का गठन होने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। 12 फरवरी 2022 को हमने जनता के समक्ष संकल्प लिया था कि हमारी सरकार का गठन होने पर हम यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आएंगे। कैबिनेट में तय किया गया है कि हम यूनिफॉर्म बिल को जल्द लागू करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top