Election Talks

“भाजपा में भीतरघात हुआ है…”, मतदान के बाद कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान

Source :- Live Hindustan
Ad

देहरादून: भीतरघात जैसे शब्दों का इस्तेमाल मतदान से पहले कम, बाद में ज्यादा होता है। इस बार भी ऐसा ही देखने का मिल रहा है। अब सवाल ये उठता है कि क्या भाजपा में भी भीतरघात (Infighting in BJP) हुआ है। अब डीडीहाट से विधायक और कैबिनेट मंत्री (Cabinet minister Bishan Singh Chuphal) बिशन सिंह चुफाल ने तो भाजपा में भी प्रदेश की कई सीटों पर भीतरघात की आशंका जताई है। अगर ऐसा वाकई में हुआ है तो पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल उत्तराखंड में पांचवी विधानसभा (5th legislative assembly) के लिए चुनावी मतदान 14 फरवरी को हुआ था। जिसके बाद से सभी पार्टियां व प्रत्याशी अपने स्तर पर अपना आंकलन करने में जुट गए हैं। इसी दौरान डीडीहाट से भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate from Didihat) बिशन सिंह चुफाल ने प्रदेश की कई सीटों पर भीतरघात के आसार जताए हैं। उनका कहना है कि जिन सीटों पर जिस किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है, उनपार सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा भीतरघात हर पार्टी में होता है। डीडीहाट में भी हुआ होगा। लेकिन इसका कोई नुकसान हमें नहीं होगा। देहरादून में प्रेस वार्ता (press conference) करते हुए बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि बीते दिनों चुनाव हुए हैं। प्रदेश की कई सीटों पर कुछ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भीतरघात किया है। ऐसे कार्यकर्ताओं, जिन्हें पार्टी हित में काम नहीं करना, के खिलाफ हाईकमान को सख्त कार्रवाई (strict action) करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top